Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नागालैंड में मतदान और सुरक्षा कर्मियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 13 घायल

हादसे में जहां ड्राईवर की मौत हो गई, तो वहीं 13 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए वोखा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम लगातार इन पर नजर बनाए हुए है।

27 Feb 2023

नागालैंड में मतदान और सुरक्षा कर्मियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 13 घायल

नागालैंड में विधानसभा चुनाव से पहले रविवार रात दोयांग में थिलोंग पुल के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में जहां ड्राईवर की मौत हो गई, तो वहीं 13 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए वोखा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम लगातार इन पर नजर बनाए हुए है।

अधिकारियों के अनुसार, मतदान अधिकारी सनिस विधानसभा क्षेत्र के सुंग्रो सेक्टर में चुनाव ड्यूटी के लिए सुंग्रो जा रहे थे। ये सभी बस में सवार होकर जा रहे थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से गिर गई। अफसरों की मानें तो अभी तक की जांच में हादसे का कारण मिकैनिकल विफलता ही निकलकर सामने आया है।

हादसे के बाद वोखा मुख्यालय से मतदानकर्मियों की एक नई टीम के साथ-साथ आरक्षित मतदान कर्मियों की मतदान सामग्री/मशीनरी भी फिर से रवाना कर दी गई। इससे पहले मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में रविवार को वाहन पलटने से एक मतदान अधिकारी की मौत हो गई थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफ.आर. खारकोंगोर ने बताया कि शनिवार रात निर्वाचन अधिकारियों को जांगरापाड़ा एलपी स्कूल ले जा रहा वाहन पश्चिम गारो हिल्स जिले के एक सुदूर गांव में हादसे का शिकार हो गया था। एक अधिकारी की मौत हो गई, जबकि अन्य अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को मामूली चोटें आईं थी। हादसे में द्वितीय निर्वाचन अधिकारी चेशम के सिर में चोट लगी थी। बाद में उन्हें गुवाहाटी ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News